फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्कमेनिस्तान में एशियाई सीनियर में खेलेंगे फरीदाबाद के कुलदीप

Sat, 01 Apr 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
अपने कोच के साथ कुलदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत कॉलोनी निवासी कुलदीप कुमार अप्रैल में तुर्कमेनिस्तान में होने वाली एशियाई सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलेंगे। इनका चयन 24 मार्च से पुणे में चल रहे राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग शिविर में बेहतर प्रदर्शन को देखकर किया गया है। कुलदीप तुर्कमेनिस्तान में 67 किलो भार वर्ग में खेलेंगे।
विज्ञापन


कुलदीप वर्ष 2012 में इटली में हुई वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वह वर्ष 2013 में टर्की में हुई सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में, वर्ष 2015 सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा साउथ कोरिया में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।

कुलदीप ने बताया कि जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद चचेरे भाई सोनू कुमार ने पापा को किक बॉक्सिंग खेलने के लिए मनाया था। तब से अब तक उन्हें कई स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक मिल चुके हैं।
विज्ञापन


हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि कुलदीप अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं और 24 अप्रैल को तुर्कमेनिस्तान में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें