फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की ललिता वकील को नारी शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार

Sun, 10 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
cba shimla
विज्ञापन

चंबा रुमाल को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाली ललिता वकील को नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से नवाजा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन


ललिता वकील चंबा की अकेली महिला हैं, जिन्हें तीसरी बार भारत सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा है। ललिता को 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा से राष्ट्रीय पुरस्कार नवाजा था। 2012 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिल्प गुरु सम्मान दिया।

ये सम्मान पाने वाली ललिता इकलौती हिमाचली हस्तशिल्पी हैं। 2017 में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से मेनका गांधी ने अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट अवार्ड महिला गुरु के तौर पर दिया।
विज्ञापन


45 वर्षों से ललिता वकील ने चंबा रुमाल की हस्तकला को जीवित रखने तथा अन्य लोगों तक इसे पहुंचाने में विशेष योगदान दिया है। बकौल ललिता चंबा रुमाल की कला को आने वाली पीढ़ियों को भी रूबरू करवाने के लिए वे अपने घर में निशुल्क लड़कियों को कला की बारीकियां सिखाती हैं। 

चंबा रुमाल अपनी अद्भुत कला और शानदार कशीदाकारी के कारण देश के अलावा विदेशी में भी लोकप्रिय है। चंबा रुमाल की कारीगरी मलमल, सिल्क और कॉटन के कपड़ों पर की जाती है। इसके तहत श्री कृष्णलीला को बहुत ही सुंदर ढंग से रुमाल के ऊपर दोनों तरफ कढ़ाई कर उकेरा जाता है।

महाभारत युद्ध, गीत गोविंद से लेकर कई मनमोहक दृश्यों को इसमें बड़ी संजीदगी के साथ बनाया जाता है। चंबा रुमाल पर की गई कढ़ाई ऐसी होती है कि दोनों तरफ एक जैसी कढ़ाई के बेल बूटे बनकर उभरते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें