फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. माधुरी बड़थ्वाल को नारी शक्ति पुरस्कार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

Sat, 09 Mar 2019 11:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डॉ. माधुरी बड़थ्वाल को नारी शक्ति पुरस्कार
विज्ञापन

आकाशवाणी की पहली महिला संगीत निर्देशक डॉ. माधुरी बड़थ्वाल को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

विज्ञापन


देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 40 से अधिक महिलाओं को शुक्रवार को राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा। उत्तराखंड से लोकगीतों की शोध संस्थान मानी जाने वाली डॉ. माधुरी बड़थ्वाल को यह पुरस्कार दिया गया। डॉ. माधुरी बड़थ्वाल को महज ढाई साल की उम्र से लोकसंगीत के प्रति ऐसा लगाव हुआ की वह विगत 5 दशकों से लोकगीतों के संरक्षण और संवर्धन मे शिद्दत से जुटी हुईं है। उन्होंने पिछले 50 सालों में उत्तराखंड के गांव-गांव घूमकर लोक के असली कलाकारों को पहचाना। सैकड़ों लोगों को लोकसंगीत का प्रशिक्षण दिया।

साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्रों में पुरुषों के एकाधिकार को चुनौती दी। आकाशवाणी की पहली महिला म्यूजिक कंपोजर डॉ. माधुरी बड़थ्वाल का जन्म 19 मार्च 1953 को हुआ था। लोकसंगीत के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि अक्सर छुट्टी के दिन गांव के जंगलों में गाती थी। गायक एवं सितारवादक पिता चंद्रमणि उनियाल ने अपनी बेटी माधुरी को प्रयाग संगीत समिति से विधिवत संगीत की शिक्षा भी दिलाई। आकाशवाणी में 32 साल सेवा देने के बाद डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने अपनी लोक संस्कृति और लोकगीतों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें