फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी देश भर में प्रथम

Tue, 22 Dec 2020 10:51 AM IST
Krishan Singh पंकज तन्हा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
शबाना सैय्यद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के खीरी जिले की सतत आरोहणम संस्था की ओर से करवाई गई राष्ट्रीय स्पर्धा में नाहन की शबाना सैय्यद ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। संस्था ने देश भर से पांचवीं से जमा दोकक्षा के प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता करवाई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम संस्था की निदेशक भारती शर्मा ने घोषित किए। वन स्थली विवि जयपुर से संगीत विषय में पीएचडी कर रही नाहन के अमरपुर मोहल्ला निवासी शबाना सैय्यद ने परास्नातक और मुक्त वर्ग में हिस्सा लिया। शबाना ने संविधान को आकार देने वाली 15 महिलाओं में से एक विजयलक्ष्मी पंडित के कार्यों को अपने चित्र में प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


जिसे देश भर में पहला स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की चित्र निर्माण स्पर्धा में जीजीएसएस स्कूल नाहन की सुखविंदर कौर ने पहला, अर्थ प्रकाशक स्पर्धा में जीएनएमपीएस पांवटा की श्रेयासकारी ने दूसरा स्थान पाया है। निदेशक भारती शर्मा ने बताया कि विजेताओं को इनामी राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें