हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते रक्कड़ गांव के अंकित थापा वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर बने हैं। अंकित ने वर्ष 2016 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। तीन वर्ष तक खडगवासला में ट्रेनिंग करने के बाद एक वर्ष एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग करने के बाद 19 दिसंबर को पास आउट हुए। अंकित थापा ने दसवीं और 12वीं की शिक्षा सेक्रेड हार्ड स्कूल सिद्धपुर से पूरी की है। अंकित थापा के पिता विजय सिंह थापा सेवानिवृत्त बैंक अफसर हैं और माता मोहिनी देवी गृहिणी हैं।