ठियोग की गायिका और एंकर रीटा ने विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों के 330 ऑनलाइन लाइव इंटरव्यू कर रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस पर रीटा का नाम ओमएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। मार्च 2020 में देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया। रीटा ने कुछ नया करने का मन बनाया और अपने गांव नाहोग आ गईं।
गांव में आकर 17 जून 2020 को अपने द आरडीडी लाइव शो के बैनर तले कोरोना काल में लोगों को जीवन के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन लाइव इंटरव्यू शुरू किया। रीटा अब तक देश की तीन सौ से अधिक हस्तियों के साक्षात्कार के माध्यम से लाखों लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ने के लिए प्रेरित कर चुकी हैं। यह शो विदेशों में भी खासा पसंद किया जा रहा है। बहन से मिलने चौपाल आई रीटा ने कहा कि शो को लोगों का समर्थन मिल रहा है।