फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना में अफसर बनीं जोगिंद्रनगर की प्रियंका

Thu, 03 Sep 2020 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी के जोगिंद्रनगर की प्रियंका ठाकुर वायुसेना में अफसर बन गई हैं। प्रियंका ने नर्सिंग कैडर में कैप्टन का पद हासिल किया है। ढेलू के गांव के टटाणका की प्रियंका प्रारंभिक शिक्षा रावमापा जोगिंद्रनगर से की। बचपन से ही परिजन प्रियंका को सेना में भर्ती होते देखना चाहते थे। आगे चल कर वायु सेना की लड़ाकू टुकड़ी में प्रियंका शामिल होना चाहती हैं। उनकी माता सुभद्रा कुमारी गृहिणी हैं। 26 फरवरी 2018 को बतौर लेफ्टिनेंट कानपुर में ज्वाइन किया था।

विज्ञापन


लगभग दो वर्ष की कड़ी मेहनत के उपरांत उन्होंने एयर फोर्स में नर्सिंग कैडर में कैप्टन का पद हासिल किया है। उनके पिता अमर सिंह इन दिनों भारतीय रेल विभाग में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रियंका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादा शंकर दास, पिता अमर सिंह, माता सुभद्रा कुमारी, जयपुर के कर्नल मुखर्जी और जोगिंद्रनगर कन्या पाठशाला के नेकराम शास्त्री, अंकित शर्मा को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें