मंडी के जोगिंद्रनगर की प्रियंका ठाकुर वायुसेना में अफसर बन गई हैं। प्रियंका ने नर्सिंग कैडर में कैप्टन का पद हासिल किया है। ढेलू के गांव के टटाणका की प्रियंका प्रारंभिक शिक्षा रावमापा जोगिंद्रनगर से की। बचपन से ही परिजन प्रियंका को सेना में भर्ती होते देखना चाहते थे। आगे चल कर वायु सेना की लड़ाकू टुकड़ी में प्रियंका शामिल होना चाहती हैं। उनकी माता सुभद्रा कुमारी गृहिणी हैं। 26 फरवरी 2018 को बतौर लेफ्टिनेंट कानपुर में ज्वाइन किया था।