फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के सनी को मिलेगा इंडियन आइकॉन अवार्ड

Fri, 25 Jun 2021 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

यह अवार्ड हर वर्ष देश के 151 व्यक्तियों को दिया जाता है। सम्मान समारोह राजधानी दिल्ली में 11 जुलाई 2021 को होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन होंगे।
विज्ञापन
सनी सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करने वाले चुराह के सनी सूर्यवंशी को वर्ष 2021 के इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 25 जनवरी 2001 को जन्में सनी सूर्यवंशी जिला चंबा के चुराह तहसील की चरड़ा पंचायत से संबंध रखते हैं और वर्तमान समय में महाविद्यालय चंबा से बीए अंतिम वर्ष के छात्र हैं। 

विज्ञापन


यह अवार्ड हर वर्ष देश के 151 व्यक्तियों को दिया जाता है। सम्मान समारोह राजधानी दिल्ली में 11 जुलाई 2021 को होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन होंगे। इसके साथ देश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

सनी सूर्यवंशी ने अपने कॉलेज के दूसरे वर्ष में अपने कुछ सहपाठियों के साथ मिलकर एक संस्था बनाई और गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू किया। इसके अलावा संस्था वातावरण को साफ सुथरा बनाए रखने में भी अपना योगदान दे रही है। अभी तक संस्था 600 से अधिक पौधे लगा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें