फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की एनसीसी छात्रा ने एयरक्राफ्ट से लगाई छलांग

Wed, 05 Dec 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनसीसी छात्रा ने आगरा में परचम लहराया है। आगरा में राष्ट्रीय पैरा बेसिक कोर्स में एनसीसी छात्रा काजल जस्टा ने एयरक्राफ्ट से 1250 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई।

विज्ञापन


महाविद्यालय नाहन में अध्ययनरत एनसीसी कैडेट काजल को इस कैंप के लिए चुना गया था। कैंप के लिए चयनित होने वाली काजल हिमाचल और चंडीगढ़ के डायरेक्टरेट के एकमात्र एनसीसी कैडेट थीं।

Trending Videos
विज्ञापन

हिमाचल व चंडीगढ़ डायरेक्टरेट से काजल एकमात्र छात्रा

प्राचार्य डॉ. वीना राठौर ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है। काजल ने 1250 फीट की ऊंचाई से एयरक्राफ्ट से छलांग लगाकर उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर से 27 नवंबर तक आगरा में कैंप का आयोजन किया गया था।

खास बात यह थी कि हिमाचल व चंडीगढ़ डायरेक्टरेट से काजल एकमात्र छात्रा थीं। उनका चयन कैंप के लिए हुआ था। महाविद्यालय पहुंचने पर काजल का स्वागत किया गया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। प्रिंसिपल ने बताया कि इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें