फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 12वीं के टॉपर अनिल ठाकुर ने पास किया जेईई मेन

Tue, 30 Apr 2019 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
12वीं के टॉपर अनिल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो परीक्षा में साइंस संकाय प्रदेश भर में टॉप पर रहने वाले साई स्टार स्कूल शास्त्रीनगर के विद्यार्थी रहे जिला चंबा के पांगी निवासी अनिल ठाकुर ने जेईई मेन भी पास कर लिया है।

विज्ञापन


अनिल ने देश में 379वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने केडी स्टार अकादमी से कोचिंग ली थी। उनके साथ पांगी के ही महिंद्र कुमार और अमरेश कुमार ने भी जेईई मेन पास किया। प्रदेश स्तर पर टॉपर रहने के बाद अनिल ने पहले चांस में ही जेईई मेन पास किया।

इसी तरह महेंद्र और अमरेश ने भी कड़ी मेहनत के दम पर जेईई मेन पास किया जेईई मेन में न्यूक्लियस अकादमी मौहल के 15 छात्रों ने एनआईअी में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


प्रिया जम्वाल, राहुल गौतम, तुषार, निखिल, मानवी, राहुल कुमार, प्रणव, सिमरन वैद्य, शैलजा बोध, करण डोगरा, अभय आनंद, हिमानी, रितिक ये परीक्षा पास की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें