ठियोग के हलोठू गांव की रहने वाली गरिमा वर्मा एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 की ओर से करवाए जा रही प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। गरिमा को मिस इंडिया हिमाचल चुना गया है। ग्रैंड फिनाले 15 जून को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता के विजेता को एक करोड़ से अधिक के नकद और अन्य पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। गरिमा के पिता मस्तराम वर्मा स्वास्थ्य विभाग जबकि मां चंद्रकांता वर्मा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है।