फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी हिमाचल की वाणी

Wed, 06 Mar 2019 06:45 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी वाणी ठाकुर ने राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता की लंबी कूद व शॉटपुट में गोल्ड मेडल और 100 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


इससे वाणी ने अंतरराष्ट्रीय एथलीट बनने का सपना साकार करते हुए भारत को अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से गोल्ड मेडल दिलाने का संकल्प लिया है। वाणी का चयन 24 जुलाई से इटली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर गेम्स के लिए हुआ है।

वाणी वर्तमान में कुल्लू जिला में बतौर वन रक्षक तैनात हैं। वाणी लंबी कूद और शॉटपुट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वाणी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में देश को गोल्ड मेडल दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले वाणी बास्केटबाल और कोर्फबॉल में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने खेल का जलवा दिखा चुकी है। मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल की रहने वाली 30 वर्षीय वाणी ठाकुर का एक बेटा भी है।

 

लेकिन खेलकूद प्रतियोगिता में उन्होंने पारिवारिक जीवन को कभी आड़े नहीं आने दिया। हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ से महासचिव बंशी राम सुमन, रेफरी विनोद कुमार, विदेश पालसरा, प्रदेश प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने वाणी ठाकुर को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें