प्रदेश विश्वविद्यालय के एमबीए के घोषित परीक्षा परिणाम में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की छात्रा गरिमा पठानिया ने टॉप किया है। गरिमा ने 2264 अंक लेकर परीक्षा पास की है।
गरिमा पठानिया दंत चिकित्सक है और प्रबंधन विज्ञान में विशेष रुचि होने के कारण उन्होंने एमबीए में प्रवेश लिया था। गरिमा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को देती है।
गरिमा पठानिया के पिता एचपीयू के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. कुलवंत पठानिया ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की है।