डॉ. विजय
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के बिलासपुर जिले के हटवाड़ गांव के डॉ. विजय ने ब्रिटेन में सबसे युवा एचओडी बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शांति सेवा समिति के अध्यक्ष अमरनाथ धीमान ने बताया कि डॉ. विजय ठाकुर को एडिनबर्ग विवि आरएसआरयूसी में कृषि पशु चिकित्सा और खाद्य विज्ञान अनुसंधान को अनुसंधान उत्कृष्टता फ्रेमवर्क में लगातार यूके में नंबर वन और सबसे शक्तिशाली इंस्टीट्यूट के रूप में स्थान दिया गया है।
डॉ. विजय को नव स्थापित बायोरिफायनिंग और एडवांस्ड मैटेरियल्स रिसर्च सेंटर के संस्थापक प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया गया है। समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार, सचिव अभिषेक, वित्त सचिव सुरेंद्र कुमार, मुख्य सलाहकार लेख राम, सदस्य नंदलाल शर्मा धर्मदास धीमान, रमन शर्मा और समिति के संस्थापक शेर सिंह धीमान ने डॉ. विजय को ब्रिटेन में सबसे युवा एचओडी का पद हासिल करने पर बधाई दी है।