फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के हाथों दो गोल्ड मेडल लेंगी सेवानिवृत्त सेना जवान की बेटी

Sat, 27 Oct 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर जिले के सेवानिवृत्त सेना जवान की बेटी राष्ट्रपति के हाथों दो मेडल हासिल करेगी। बिलासपुर के ठंडोडा (घुमारवीं) गांव में जन्मी शिखा शर्मा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथ से एक साथ दो गोल्ड मेडल लेगी।

विज्ञापन


टांडा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद इसी महीने पांच अक्तूबर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बपयाड़ में सेवाएं देना शुरू की हैं।  टीएमसी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शिखा शर्मा को एक साथ दो गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत करेंगे। 

शिखा के पिता विद्या सागर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता अनिता शर्मा गृहिणी हैं। शिखा का बड़ा भाई सेना में कैप्टन है। पिता सेना में होने के कारण शिखा की प्रारंभिक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय देहरादून से हुई है।
विज्ञापन


शिखा ने टीएमसी के वर्ष 2012 बैच के एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) पेडियॉट्रिक्स और गायनी एंड आब्सटेट्रिक्स में टॉप किया है, जिसके लिए उन्हें दो गोल्ड मेडल मिल रहे हैं। शिखा शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना उनका लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें