फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण पर एंजल का मॉडल प्रदेश भर में अव्वल

Thu, 25 Oct 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर च्वाई की छात्रा एंजल के पर्यावरण संरक्षण पर बने मॉडल ने पूरे प्रदेश में बाजी मारी। सरस्वती विद्या मंदिर हटगढ़ में तीन दिवसीय प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान मेले का वीरवार को समापन हुआ। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञान मेले में प्रदेश के 7 जिलों के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मेले में 170 विज्ञान, गणित और कंप्यूटरों के मॉडल बाल वैज्ञानिकों की ओर से बनाए गए। एंजल के पर्यावरण संरक्षण पर बनाए मॉडल को पहला स्थान मिला। उपलब्धि से माता-पिता अनुराधा और दिनेश खुश हैं।

अब एंजल 4 से 6 नवंबर तक प्रदेश का प्रतिनिधित्व नई दिल्ली स्थित बाल भारती विद्या मंदिर में करेगी। कुलदीप ने दूसरा और अनुराग ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रधानाचार्य प्रकाश ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विद्यालय के अध्यापकों के प्रयासों की सहराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें