फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मंगतराम डोगरा को हिमाचल गौरव सम्मान

Sat, 08 Aug 2020 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
डॉ. मंगतराम डोगरा को हिमाचल गौरव सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के जाने-माने नेत्र चिकित्सक मंगतराम डोगरा को राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उन्हें यह सम्मान देंगे। कुमारसैन तहसील के सिंहल नारकंडा के जलगांव में बागवान परिवार से ताल्लुक रखने वाले डॉ. मंगतराम डोगरा को हिमाचल गौरव सम्मान मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इसकी उनकी 97 वर्षीय माता मोतु देवी को सबसे ज्यादा खुशी है। लालचंद डोगरा ने बताया कि उनके बड़े भाई को प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान मिलना परिवार के लिए बड़े गर्व की बात है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डॉ. मंगतराम डोगरा ने अपना कॅरिअर आईजीएमसी शिमला से शुरू किया। इसके बाद साल 1989 में अमेरिका से फेलोशिप मिली थी। इसके बाद इन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में सेवाएं दीं। यहां नेत्र विभाग के प्रमुख रहे। लालचंद ने बताया कि पांच भाइयों में डॉ. डोगरा सबसे बड़े हैं। जब भी उनके भाई गांव आते हैं तो क्षेत्र के लोगों को अपने घर में निशुल्क सेवा देते हैं। उन्हें बागवानी में भी खासी रुचि है। हिमाचल गौरव सम्मान मिलने पर उनके भाई लालचंद डोगरा, महिंद्र डोगरा, किशन डोगरा, बेटे डॉ. मोहित डोगरा, संजीव डोगरा सहित परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें