फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोरी को बचाने के लिए दौड़े दिव्यांग वीरेंद्र

Tue, 21 May 2019 12:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
विज्ञापन
धावक वीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोरी उर्मिला के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिव्यांग धावक वीरेंद्र सिंह ने 32 किलोमीटर लंबी दूसरी चैरिटी रन की। एसडीएम संगड़ाह राहुल कुमार ने बस स्टैंड से चैरिटी रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के शुभारंभ के दौरान व्यापार मंडल संगड़ाह के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, बीबीसी सदस्य हीरापाल शर्मा व लोक गायक दिनेश शर्मा सहित बीवीएन स्कूल के शिक्षक व छात्र भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


संगड़ाह से 32 किलोमीटर दूर जमा दो विद्यालय बोगधार तक वीरेंद्र ने तीन घंटे में दौड़ पूरी की। इस अवसर पर मैराथनर वीरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी छात्र अंकुर तथा राजेश्वर का समाजसेवी सुनील कमल की मौजूदगी छात्रों, शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बीवीएन स्कूल, डुंगीं, पालर, भुजोंड व बोगधार आदि विद्यालयों समेत ग्रामीणों ने रन के दौरान चंदा भी जुटाया।

मजदूर एवं दलित परिवार से संबंध रखने वाली उर्मिला के इलाज के लिए एक सप्ताह पहले ही दिव्यांग धावक वीरेंद्र सिंह ने संगड़ाह से रेणुकाजी तक 26 किलोमीटर लंबी पहली चैरिटी रन की थी। दूसरी चैरिटी रन के दौरान पीड़ित छात्रा की मां किरण देवी के अलावा राष्ट्रीय धावक वीरेंद्र सिंह की मां निर्मला देवी और पिता रणदीप सिंह कंठ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उर्मिला के इलाज के लिए चैरिटी रन के साथ साथ समाजसेवी भी मदद को आगे आए हैं। अब तक दो लाख रुपये से अधिक राशि इलाज के लिए जुटाई जा चुकी है। बता दें कि वीरेंद्र सिंह उपमंडल संगड़ाह के लगनू गांव से संबंध रखते हैं। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पद पर तैनात वीरेंद्र अभी तक वह कई राष्ट्रीय दौड़ों में भी हिस्सा ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें