जयसिंहपुर की दीक्षा शर्मा ने एमएससी जियोलॉजी में प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। दीक्षा ने महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर से एमएससी की है।
एमएससी में 80 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। विवि के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल दिया जाएगा। दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है।