कॉमेडी के ये किंग किसी भी मायने में कपिल शर्मा से कम नहीं हैं। हिमाचल के कांगड़ा जिले के रहने वाले प्रिंस गर्ग ने कॉमेडी की दुनिया में अलग पहचान बना ली है। नेशनल चैनल डीडी किसान पर शुरू हुए ‘हंसाने का मुखिया कौन’ रियलिटी शो में हिमाचल के प्रिंस गर्ग ने धमाकेदार एंट्री की है। हिमाचली रंग और बोली को साथ लेकर टीवी पर आए प्रिंस ने दर्शकों को खूब लोटपोट किया।
शो में प्रिंस एकमात्र हिमाचली कलाकार हैं। इस शो की शुरुआत पांच जनवरी को हुई, जिसमें देश भर के हास्य कलाकारों ने अपनी हंसाने की कला को प्रस्तुत किया। प्रिंस ने रियलिटी शो के मंच पर अपनी एंट्री हिमाचली अंदाज में की। हिमाचल में आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों की वार्ता को हंसी भरे तरीके से प्रस्तुत किया। साथ ही पशु-पक्षी की आवाजें निकालकर दर्शकों को हंसाया। अब यह सिलसिला जारी रहेगा।