फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के चंद्रमोहन बने भारतीय किक बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष

Thu, 06 Dec 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा को भारतीय किक बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनका चुनाव कोलकाता में राष्ट्रीय सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किया गया।

विज्ञापन


बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें देशभर के 25 राज्यों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इसमें चंद्रमोहन शर्मा को खेल जगत में अभूतपूर्व प्रदर्शन एवं योगदान के चलते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

सरकाघाट की पिंगला पंचायत के निवासी चंद्रमोहन शर्मा ने 3 साल पूर्व प्रदेश किक बॉक्सिंग के अलावा चंडीगढ़ किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। इस दौरान प्रदेश की किक बॉक्सिंग टीम ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उनकी अगुवाई में किक बॉक्सिंग टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने में सफल रही। उनकी अगुवाई में टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भाग लिया। वहां भी भारत का लोहा मनवाया। भारतीय किक बॉक्सिंग संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें खेल मंत्री गोविंद ठाकुर, प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के

उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, परशुराम अवार्डी एवं संघ के संयुक्त सचिव डॉ. संजय यादव, भारत केसरी जगदीश पहलवान, रेसलर चैंपियन दलीप सिंह (खली), भाजपा प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र अत्री सहित दर्जनों संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें