उपायुक्त हमीरपुर को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। हालांकि, बीच में कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी से संबंध रखने वाले एक सैन्य अधिकारी की इस पद पर नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था। करीब दो साल से यह पद खाली था।
हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग को अगले सप्ताह तक नया निदेशक मिल जाएगा। प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग में हुए साक्षात्कार के आधार पर ब्रिगेडियर एमएस शर्मा को सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर में निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। इससे पूर्व भी ब्रिगेडियर एमएस वर्मा निदेशक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने नवंबर 2019 में पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
उपायुक्त हमीरपुर को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। हालांकि, बीच में कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी से संबंध रखने वाले एक सैन्य अधिकारी की इस पद पर नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था। करीब दो साल से यह पद खाली था। प्रदेश में करीब सवा लाख सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सैनिक निदेशालय में पंजीकरण है।
सैनिक निदेशालय से ही पूर्व सैनिकों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में शिक्षक, जेओए, क्लर्क, पुलिस समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां दी जाती हैं। ब्रिगेडियर एमएस शर्मा हमीरपुर जिला के कुठेड़ा के साथ लगते गांव मुठाण भूलाणा के रहने वाले हैं। वर्ष 1982 में उन्होंने सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइन किया था। पिता बंशी राम शर्मा भी पहले भारतीय सेना में और बाद में सीआरपीएफ में सेवाएं दे चुके हैं। ब्रिगेडियर एमएस शर्मा ने बताया कि वह अगले सप्ताह कार्यभार संभाल लेंगे।