फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआआरडीओ साइंटिस्ट बनना है बेस्ट कैडेट अनुष्का का लक्ष्य, कंपनी मुख्यालय में किया सम्मानित

Tue, 04 Feb 2020 06:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में देशभर के एनसीसी कैडेट्स को पछाड़ कर बेस्ट कैडेट का खिताब हासिल करने वाली ऊना की अनुष्का शर्मा डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन) साइंटिस्ट बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

विज्ञापन


उनका लक्ष्य एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कर डीआरडीओ में सेवाएं देने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अवार्ड लेकर लौटी अनुष्का को इस उपलब्धि के लिए मंगलवार को 6 एचपी एनसीसी कंपनी मुख्यालय पर सम्मानित किया गया। 

यूनिट कमान अधिकारी कर्नल संकेत देयो ने अनुष्का को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अनुष्का ने न केवल एनसीसी यूनिट बल्कि पूरे प्रदेश और पंजाब डायरेक्टरेट का मान बढ़ाया है। इस मौके पर अनुष्का के पिता बलविंद्र कुमार तथा माता अनामिका शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अनुष्का शर्मा ने बताया कि आरडीसी 2020 के लिए वह छह महीने से तैयारी कर रही थीं। बकौल अनुष्का दिल्ली में चयन के बाद फायरिंग की एक प्रतियोगिता में कम अंक मिलने से थोड़ी हतोत्साहित जरूर हुई, लेकिन बाकी प्रतियोगिताओं में अपना श्रेष्ठ देने के दृढ़ निश्चय ने मुझे आगे बढ़ाया और यह मुकाम हासिल कर सकी। 

विज्ञापन

कभी भी कदम उठाने से मत घबराओ

अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अनुष्का ने कहा कि कभी भी एक कदम उठाने से मत घबराओ, ज्यादा से ज्यादा यह होगा कि गिर जाओगे। लेकिन जब उठोगे तो एक नया अनुभव लेकर उठोगे। एनसीसी में जो एक्सपोजर मिलता है वह कहीं और नहीं। इस मौके पर कमान अधिकारी कर्नल संकेत देयो के अलावा एनसीसी चीफ ऑफिसर जेएस राणा, जेएनवी पेखुवेला की प्रधानाचार्या अनूपा ठाकुर, प्राचार्य पीजी कॉलेज त्रिलोक चंद सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे। 

सीएसयूओ गोपाल कृष्ण को भी नवाजा
ऊना यूनिट के ही सीएसयूओ (कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर) एसडी गोपाल कृष्ण को भी एनसीसी यूनिट ने सम्मानित किया। गोपाल कृष्ण ने सीनियर डिवीजन में पंजाब निदेशालय की ओर से नेतृत्व करते हुए न केवल राजपथ पर आरडी परेड में हिस्सा लिया बल्कि उनका देश के उन 12 कैडेट्स की उस टीम में चयन हुआ जिन्होंने राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गोपालकृष्ण को राष्ट्रपति भवन जाने का भी मौका मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें