पर्यावरण संरक्षण का कार्य करने वाली सेन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया यूएसएस की एनजीओ द एक्शन फॉर नेचर ने अयान को अच्छे कार्य करने के लिए नामित किया है। यह संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाले आठ से 16 साल तक के छात्रों को यह अवार्ड देती है। अयान को संस्था ने जलवायु परिवर्तन एक्टिविस्ट श्रेणी में तीसरा पुरस्कार दिया।
मूलत: हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कोटखाई निवासी और मुंबई में पढ़ रहे 13 वर्षीय आठवीं के छात्र अयान शांकटा यंग इको हीरो अवार्ड-2021 के लिए नामित हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण का कार्य करने वाली सेन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया यूएसएस की एनजीओ द एक्शन फॉर नेचर ने अयान को अच्छे कार्य करने के लिए नामित किया है। यह संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाले आठ से 16 साल तक के छात्रों को यह अवार्ड देती है। अयान को संस्था ने जलवायु परिवर्तन एक्टिविस्ट श्रेणी में तीसरा पुरस्कार दिया। अयान ने मुंबई की पवई झील के संरक्षण और उसे पुराने रूप में लाने में विशेष कार्य किया।
विज्ञापन
पिता कैप्टन पुनीत शांकटा ने बताया कि अयान संस्था द्वारा चुने गए दुनिया के उन 25 युवा पर्यावरण कार्यकर्ताओं में शामिल है, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दिया है। अयान ने कहा कि प्रदूषण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना, झील को बचाने का प्रयास हमेशा रहेगा। अयान ने स्थानीय सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काम जारी रखा है। अयान वर्तमान में पवई झील पर एक वृत्त चित्र बना रहे हैं। भविष्य में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक संस्था बनाकर कार्य करने का लक्ष्य है। अयान के दादा एमआर शांकटा, दादी निर्मला शांकटा, बहन करीना ने अयान की उपलब्धि पर खुशी जताई है।