फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ ओलंपिक में भारत का नेतृत्व करेंगी सीमा, ऐसे पक्का किया स्थान

Fri, 06 Jul 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण के धर्मशाला छात्रावास की एथलीट सीमा यूथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सीमा ने बैंकाक में हुई एशिया क्वालिफायर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर यूथ ओलंपिक के लिए अपना नाम पक्का किया है।

विज्ञापन


क्वालिफायर प्रतियोगिता में सीमा ने तीन हजार मीटर दूरी दौड़ को 9.55 सेकेंड में पूरा किया है। अब बेनिस ऐयरस-2018 यूथ ओलंपिक गेम्स में भाग लेंगी। बैंकाक में चार और पांच जुलाई को क्वालिफायर प्रतियोगिता हुई।

इसमें सीमा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। यहां सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब सीमा छह से 18 अक्तूबर को अर्जेंटीना में होने वाली यूथ ओलपिंक गेम्स में भाग लेंगी। मूल रूप से चंबा निवासी सीमा धर्मशाला स्थित साई सेंटर में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


उधर, साई के एथलेटिक्स कोच केएस पटियाल ने बताया कि सीमा ने बैंकॉक में सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही अब यूथ ओलंपिक गेम्स-2018 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 

विज्ञापन

सीमा के नाम दर्ज हैं तीन नेशनल रिकॉर्ड 

साई धर्मशाला की 17 वर्षीय एथलीट सीमा ने अंडर-16 जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप कॉय बुटर तमिलनाडु में नवंबर-2016 में दो हजार मीटर दौड़ 6:27:13 के साथ, अप्रैल 2017 में यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप हैदराबाद में तीन हजार मीटर 9:56:00 और आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में हुई

जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में 9:50:00 में दौड़ पूरा कर नेशनल रिकॉर्ड बनाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैंकाक में ही एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक, नेशनल पाइका तीन हजार

मीटर दौड़ में गोल्ड, 1500 मीटर में कांस्य, जूनियर नेशनल दो हजार मीटर दौड़ में गोल्ड, स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य और सिल्वर मेडल जीता है। सीमा ने पांच राष्ट्रीय गोल्ड सहित 10 मेडल अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें