महाविद्यालय कुल्लू में हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार को हिंदी भाषा भूषण मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें राजस्थान के उदयपुर में प्रधानमंत्री साहित्य मंडल श्रीनाथद्वार की ओर से दिया गया। उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिंदी का योगदान विषय पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किया।
प्रो. डॉ. अशोक कुमार ने अब तक आठ राज्यों में प्रकाशित होने वाली आईएसएसएन संख्या युक्त पत्रिकाओं में 35 शोधपत्र, आठ पुस्तकें, संपादित पुस्तकों के 12 लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि वह छह राष्ट्रीय तथा छह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताल्लुक रखने वाले हिंदी विषय के सहायक अशोक कुमार को हिंदी भाषा भूषण मानद उपाधि से सम्मानित करने पर घाटी के लोगों में खुशी है। इसके अलावा कुल्लू कॉलेज के प्राध्यापकों ने भी खुशी जताई है।