फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम दिखाने मलयेशिया जाएंगी बास्केटबाल खिलाड़ी बबिता

Mon, 03 Sep 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया पेसिफिक मास्टर गेम्स-2018 के लिए हमीरपुर की बबिता का चयन हुआ है। झनयारी बीट वन मंडल हमीरपुर में फॉरेस्ट गार्ड तैनात बबिता बास्केटबाल खिलाड़ी हैं। कई पदक जीत चुकी हैं। बबिता मलयेशिया में 5 से 15 सितंबर तक होने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेने जाएंगी। 

विज्ञापन


वे वनरक्षक के रूप में 35 गांवों का जिम्मा संभाले हैं। उन्होंने पटियाला से बीपीएड और शिमला से एमपीईएड की डिग्री हासिल की है। फरवरी 2018 को चंडीगढ़ में मास्टर गेम्स फेडरेशन के आयोजित खेल मुकाबलों में भी हिस्सा लिया।

इससे पहले एमसीएम डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबाल मुकाबलों में भाग लिया और गोल्ड मेडल जीता। बबिता चंडीगढ़ बास्केटबाल फेडरेशन, अखिल भारतीय फारेस्ट चैंपियनशिप में भी खेल चुकी हैं और स्वर्ण पदक जीता है।  
विज्ञापन


मास्टर गेम फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार, प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षक सरदार सिंह ठाकुर, महासचिव तेजस्वी  शर्मा, रविंद्र कुमार और प्रेस सचिव मनोज कंवर ने बबिता को भारतीय टीम में शामिल करने पर बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें