फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना में लड़ाकू विमान उड़ाएगा हिमाचल का ये होनहार

Thu, 23 Jun 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
ग्रेजुएशन परेड में अरुण सैनी माता पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर के हरिपुर निवासी अरुण सैनी वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर बने हैं। हैदराबाद स्थित वायुसेना अकादमी में शनिवार को हुई ऐतिहासिक ग्रेजुएशन परेड में अरुण ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश और मां-बाप का नाम रोशन किया है। फ्लाइंग ऑफिसर अरुण सैनी अब देश की रक्षा के लिए वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ाएगा।
विज्ञापन


हरिपुर स्थित भारत सरकार के विकलांग पुनर्वास केंद्र के प्रभारी मनजीत सिंह सैनी और नीलम सैनी के पुत्र अरुण ने पुणे के खडग़वासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से तीन वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उनका चयन हैदराबाद स्थित वायुसेना अकादमी के लिए हुआ था।

जहां एक वर्ष के कड़े प्रशिक्षण के बाद फ्लाइंग ऑफिसर अरुण वायुसेना का लड़ाकू पायलट बन गया है। पासिंग आउट परेड में देश के रक्षा मंत्री की मौजूदगी में अपने बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए पिता मनजीत सैनी और माता नीलम सैनी परिवार के अन्य सदस्यों सहित उपस्थित थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर बनी अदिति

माता पिता के साथ्‍ा अदिति सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल की द्रमण पंचायत के नीं गांव की बेटी अदिति सिंह ने वायु सेना में फ्लाइंग अधिकारी बनने की उपलब्धि अर्जित की है। केंद्रीय विद्यालय पालमपुर की छात्रा रही अदिति ने जमा दो की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ से पूरी की। इसके बाद चंडीगढ़ इंजीनियरिंग एवं तकनीकी महाविद्यालय से बीटेक की डिग्री हासिल की।

शिक्षा पूरी करने के बाद अदिति ने बतौर अधिकारी एयरफोर्स ज्वाइन की। वायु सेना के तकनीकी महाविद्यालय बेंगलूरू में हाल ही में ट्रेनिंग के बाद अदिति ने पासिंग आउट परेड पास की है।

अदिति के पिता युद्धवीर सिंह राणा सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा माता मधु राणा केंद्रीय विद्यालय से अध्यापिका रिटायर्ड हैं। अदिति की उपलब्धि पर द्रमण के पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने अदिति को बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें