फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! सेना में कैप्टन बनकर पोती ने सच कर दिखाया दादा का सपना

Fri, 15 Jul 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
दादा-दादी के साथ अंकिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोती ने भारतीय सेना में कैप्टन बनकर दादा के अधूरे सपने को पूरा किया है। कड़ी मेहनत और लग्न से शिमला की बेटी ने अपने दादा के अधूरे सपने को पूरा किया है। बेटियों के लिए मिसाल कायम करते हुए शिमला के जाखू की अंकिता राणा सेना में डॉक्टर (कैप्टन) के पद पर चयनित हुई हैं।
विज्ञापन


12 जुलाई को आर्मी मेडिकल कैंप जतोग में ज्वाइनिंग देने वाली अंकिता की सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं। वहीं, दादा राम सिंह राणा भी गर्व महसूस कर रहे हैं। अंकिता के अनुसार दादा का सपना था कि उनके दोनों बेटे या तो सेना में जाकर देश सेवा करें या फिर

डॉक्टर बन जाएं। उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ। उधर, अंकिता ने बचपन से ही दादा के इस अधूरे सपने को पूरा करने की जिद ठान ली थी। इसके साथ उसने अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाया और आखिरकार सेना में चयनित होकर दादा के दोनों सपनों को पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस में चैंपियन रही हैं अंकिता

पिता यशपाल राणा के अनुसार अंकिता टेबल टेनिस में भी चैंपियन खिलाड़ी रह चुकी हैं। पांच बार स्टेट चैंपियन का खिताब जीतने वाली अंकिता जूनियर और सीनियर लेवल में नेशनल तक खेल चुकी हैं।

अंकिता ने शिमला के ऑकलैंड हाउस स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद एलएन मेडिकल कॉलेज भोपाल से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। अब दादा का सपना पूरा करते हुए सेना में नौकरी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें