फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटी आरुषि निशंक ने बढ़ाया प्रदेश का मान, फोर्ब्स मिडिल ईस्ट में मिला स्थान

Thu, 25 Oct 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आरुषि निशंक
विज्ञापन

कथक नृत्यांगना एवं फिल्म निर्मात्री आरुषि निशंक को प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स मिडिल ईस्ट में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए स्थान मिला है। यह पहला मौका है, जब इस पत्रिका में उत्तराखंड की किसी महिला शख्सियत को स्थान मिला है। पत्रिका ने अरुषि को महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के लिए एक उदाहरण के रूप में पेश किया है। 

विज्ञापन


अपने गर्ल्स पावर परिशिष्ट के अंदर फोर्ब्स ने अरुषि निशंक की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आईडब्ल्यूईपी इंटरनेशनल वूमन प्रोग्राम की सराहना करते हुए लिखा है कि समाज में ऐसे आयोजन के लिए उनकी पहल सराहनीय है।

अरुषि को देश-विदेश में कई सम्मान मिल चुके हैं। बता दें कि अरुषि प्रसिद्ध कथक गुरु बिरजू महाराज की शिष्या हैं। वह केंद्र सरकार की नमामि गंगे की प्रमोटर हैं। इसके अलावा स्पर्श गंगा अभियान की संयोजक भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें