फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस युवा ने अमेरिका में खड़ी की 100 करोड़ की कंपनी

Fri, 25 Nov 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले के छोटे से कस्बे पठियार के आदित्य सूद ने कड़ी मेहनत से अमेरिका में अपनी 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी है। आदित्य वर्तमान में 100 करोड़ से ज्यादा की ऑयो नामक सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहे हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों इसे अमेरिका की न्यूटेनिक्स कंपनी ने अपनी कंपनी में शामिल कर लिया है। वह सॉफ्टवेयर क्षेत्र में बड़े मुकाम पर पहुंच चुके हैं। पिता नरेश कुमार सूद जिला हमीरपुर में कुमार एसोसिएट नाम की कंपनी के मालिक हैं।

आदित्य की शुरुआती पढ़ाई हमीरपुर में हुई है। डीएवी हमीरपुर से बारहवीं करने के बाद उन्होंने एनआईटी कालीगढ़ से वर्ष 2002 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस में बीटेक की डिग्री हासिल की। वर्ष 2007 में आइडिया डिवाइस नाम से सॉफ्टवेयर कंपनी बनाई।
विज्ञापन

एनएसई में भी उपयोग में लाया जा रहा सॉफ्टवेयर

बाद में इसका नाम बदल दिया। देश की यह पहली प्रोडक्ट सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसमें ऑटोमेशन प्रोडक्ट होते हैं। ये आंकड़ों को सबसे तेज गति से एकत्र करते हैं। वह देश के अलावा अमेरिका, यूरोप, सिंगापुर सहित कई देशों में इन दिनों कार्य कर रहे हैं।    

देश की सबसे बड़ी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी आदित्य का ही सॉफ्टवेयर प्रयोग में लाया जा रहा है। विप्रो, सनैपडील, वुनिक और टीसीएस सहित कई कंपनियों में इन्हीं के सॉफ्टवेयर से आंकड़ों को एकत्र करने का कार्य किया जा रहा है। इनके सॉफ्टवेयर के माध्यम से हर आंकड़े को सबसे तेजी से एकत्र किया जा सकता है।
विज्ञापन

बेटे के उपलब्धि से खुश हैं माता पिता

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हमीरपुर में रहने वाले पिता नरेश कुमार और माता अनु सिंह बेटे के उपलब्धि से खुश हैं। आदित्य की पत्नी विशाली एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर मैनेजर हैं।

उनकी एक बेटी और 5 साल का बेटा है। आदित्य सूद का कहना है कि वह इस समय एनएसई में भी सॉफ्टवेयर से कार्य चला रहे हैं। यह सबसे बड़ी स्टॉक एक्सचेंज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें