फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भारत का नाम रोशन करेगी उत्तराखंड की ये 'जीनियस' बेटी

Thu, 24 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
sanskriti bhatkoti
विज्ञापन
देहरादून की 15 वर्षीय संस्कृति भटकोटी अमेरिका में वर्ल्ड स्कॉलर कप प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन


इसमें 50 देशों के लगभग तीन हजार से अधिक स्कूली बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का मकसद विभिन्न संस्कृति के बच्चों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वह वर्तमान व भविष्य के मुद्दों व विचारों पर मंथन करेंगे।

मूल रूप से देहरादून की राजपुर रोड निवासी संस्कृति भटकोटी दिल्ली स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल में 10वीं की छात्रा है।
विज्ञापन

छात्रों को विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ेगा

scholarship - फोटो : अमर उजाला
​अमेरिका की वर्ल्ड स्कॉलर कप के टूर्नामेंट ऑफ चैंपियन राउंड के लिए आयोजक संस्था के आमंत्रण पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह अमेरिका पहुंच गई हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 26 नवंबर तक अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल रिलेशन एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छात्रों को विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ेगा।

इससे पूर्व संस्कृति ने वर्ल्ड स्कॉलर कप प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली, गाजियाबाद, चंडीगढ़ व एशिया स्तर पर बैंकॉक में प्रतिभाग किया है। इसमें क्षेत्रीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राउंड में क्रमश: तीन स्वर्ण, नौ रजत व दो कांस्य पदक के अलावा एक ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें