फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल के लौटने का बेसब्री से इंतजार, मनाली में होगा भव्य जश्न

Fri, 12 Jan 2018 01:02 PM IST
मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की में आयोजित एफआईएस विंटर गेम्स में पहली बार भारत को मेडल दिलाने वाली आंचल ठाकुर के प्रदर्शन से मनाली में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


मनाली के बुरुआ गांव की रहने वाली आंचल इससे पहले भी कई चैंपियनशिप अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुकी है। कड़ी मेहनत के बाद अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल हुआ है। 

आंचल के मेडल जीतने पर मनाली वालियों में खुशी की लहर है। जीत की खुशी में यहां लड्डू बांटे गए। उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

13 जनवरी को आंचल ठाकुर मनाली पहुंच रही है, जहां उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। मनाली पहुंचने के बाद वह फरवरी में औली में होने वाली राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की तैयारियों में जुट जाएगी। 
विज्ञापन


2012 में आस्ट्रिया में यूथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व
इससे पहले आंचल वर्ष 2012 में आस्ट्रिया में यूथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2013 और 2015 में अमेरिका में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

रशिया में 2016 में जूनियर वर्ल्ड कप, 2017 में स्विट्जरलैंड वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हुनर दिखाया।

2017 में जापान में हुई एशियन विंटर गेम्स में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के कोच रह चुके नारायण ठाकुर ने कहा कि आंचल एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


वह अंतिम समय तक जीत का प्रयास करती हैं। हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप चंद नेगी और विंटर गेम्स फेडरेशन के महासचिव रोशन ठाकुर ने कहा कि पहली बार किसी ने इंटरनेशनल विंटर गेम्स में मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें