फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर्की में हिमाचल की बेटी ने स्की में जीता कांस्य, भारत के लिए पहला पदक

Wed, 10 Jan 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली(कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत के लिए स्की में पहली बार पदक जीतने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


आंचल ठाकुर की जीत से हिमाचल समेत उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है। वह मनाली के बुरूआ गांव से संबंध रखती हैं। टर्की में छह से नौ जनवरी तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्की प्रतियोगिता में मनाली की आंचल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई देशों के खिलाड़ियों को पछाड़ा

और कांस्य पदक अपने नाम किया। आंचल ठाकुर के पिता रोशन ठाकुर मनाली में साहसिक खेलों के प्रशिक्षक हैं और यहां प्रशिक्षण संस्थान भी चला रहे हैं। रोशन ने दावा किया है कि स्की खेल में भारत को पहली बार कोई पदक मिला है। 
विज्ञापन


इससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। सोलंगनाला की ढलानों में स्की के गुर सीखने वाली आंचल ठाकुर पिछले कई महीनों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को आंचल की मेहनत रंग लाई और भारत के लिए कांस्य पदक जीता। 

यह गौरव की बात है कि बेटी आंचल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पहली बार स्की प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि बेटी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें