फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barsar Assembly Seat By Election: बड़सर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल जीते

Tue, 04 Jun 2024 04:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)

सार

बड़सर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने जीत हासिल की है। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद को हराया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल/कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़सर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल जीत गए हैं। इंद्र दत्त लखनपाल को 33086 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद को 30961 वोट मिले हैं। नोटा में 323 वोट पड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने 2125 मतों से जीत हासिल की है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में एक जून को 4 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इसी के साथ ही प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ था। इन छह विधानसभा सीटों में एक बड़सर सीट भी शामिल थी। हिमाचल में उपचुनाव छह बागी विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कराए गए। इन नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। बागियों में इंद्र दत्त लखनपाल भी शामिल थे। फिर वे भाजपा में शामिल हुए और भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया। अब वे भाजपा के टिकट पर जीत गए हैं।

बीते चुनावों के मुकाबले इंद्रदत्त लखनपाल की वोट प्रतिशतता भी बढ़ी है। बीते विस चुनावों में उन्होंने 30,293 मत हासिल किए थे लेकिन उपुचनाव में 33,086 मत लेकर 2,125 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। यहां कुछ हद तक भाजपा के अंदरूनी भितरघात के बावजूद लखनपाल को व्यक्तिगत संपर्क के बूते जीत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें