फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: प्रतिबंधित कीटनाशक दवाओं के मामले में नपेंगे अफसर, महेंद्र सिंह ने बागवानी सचिव और निदेशक किए तलब

Fri, 11 Feb 2022 11:29 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला

सार

प्रतिबंधित कीटनाशकों को स्प्रे सारिणी में शामिल करने का मामला उजागर होने के बाद सरकार हरकत में आई है। अब इस गंभीर मामले पर मंत्री ने संज्ञान लिया है।  बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने बागवानी सचिव और निदेशक तलब किए हैं और कार्रवाई करने के फरमान दिए हैं। विस्तृत जांच कर रिपोर्ट भी मांग ली है। 
विज्ञापन
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के बागवानी विभाग की स्प्रे सारिणी में प्रतिबंधित कीटनाशकों को शामिल करने के गंभीर मामले में बागवानी विभाग के कई अधिकारी नपेंगे। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने बागवानी सचिव और निदेशक तलब किए हैं और कार्रवाई करने के फरमान दिए हैं। विस्तृत जांच कर रिपोर्ट भी मांग ली है। सूत्रों से मालूम हुआ है कि अमर उजाला में प्रतिबंधित कीटनाशकों को स्प्रे सारिणी में शामिल करने का मामला उजागर होने के बाद सरकार हरकत में आई है।

विज्ञापन


अब इस गंभीर मामले पर मंत्री ने संज्ञान लिया है। मंत्री ने इन अधिकारियों को पूरे दस्तावेजों के  साथ सचिवालय में तलब किया था। इस मामले में अभी तक विभाग ने क्या कदम उठाया है, इसे लेकर भी अधिकारियों से जवाब तलबी की है। बताते हैं कि बागवानी सचिव और निदेशक को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में कौन दोषी अफसर हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। 

- क्या कहते हैं बागवानी मंत्री
प्रदेश के बागवानी मंत्री महेेंद्र ठाकुर कहते हैं कि बागवानी विभाग की स्प्रे सारिणी में केंद्र के प्रतिबंधित कीटनाशकों को शामिल करने के मामले में विभाग के अधिकारियों को दस्तावेजों के साथ तलब किया था। इस मामले में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें