फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, होली से पहले निपटा लें काम

Tue, 15 Mar 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
23 से 27 मार्च तक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो इसे होली से पहले करवा लें। 23 से 27 मार्च तक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने के कारण लोगों को पैसों के लेन देन से संबंधित कामों में दिक्कत पेश आ सकती है।
विज्ञापन


पैसे निकालने के लिए सिर्फ एटीएम की ही सुविधा रहेगी। त्योहारों के दौरान बैंक बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन लंबी छुट्टियों के कारण एटीएम में भी पैसा मिलने की संभावना कम ही है।

होली और गुड फ्राइडे की छुट्टी के चलते शुरू के दो दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद महीने के चौथे शनिवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी और अगले दिन संडे की छुट्टी होगी। इतना ही नहीं अप्रैल में भी बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला जारी रहने वाला है।
विज्ञापन


अप्रैल में बैंक लगभग 17 दिन ही खुले रहेंगे। अप्रैल में दो बार बैंकों में तीन तीन दिन की छुट्टियां रहेगी। अप्रैल में 13, 14, 15 और 19, 20, 21 को छुट्टी रहेगी। अप्रैल माह में बैंक नौ दिन बंद बंद रहेंगे। अप्रैल में दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। बैंकों में तेरह दिन किसी प्रकार का कोई काम नहीं होगा।
विज्ञापन


23 मार्च        होली
24 मार्च        दुलहंदी
25 मार्च        गुड फ्राइडे
26 मार्च        महीने का चौथा शनिवार
27 मार्च        रविवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें