फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूट मामला: आरोपियों की तलाश में हिमाचल पहुंची पंजाब पुलिस, जानें पूरा मामला

Mon, 30 Sep 2024 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कत्थूनंगल में बीते बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एचडीएफसी बैंक में कर्मियों को बंधक बनाकर 24 लाख रुपये लूटने के मामले में शामिल लुटेरों की तलाश में पंजाब पुलिस हिमाचल आई है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंजाब के अमृतसर के गांव कत्थूनंगल में बीते बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एचडीएफसी बैंक में कर्मियों को बंधक बनाकर 24 लाख रुपये लूटने के मामले में शामिल लुटेरों की तलाश में पंजाब पुलिस हिमाचल आई है। पंजाब पुलिस को आशंका है कि मामले में संलिप्त पांच लोग हिमाचल में छिपे हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। हिमाचल पुलिस भी पंजाब पुलिस को सहयोग कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हिमाचल में इन आरोपियों की लोकेशन मिली है। उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर को दो बाइकों पर सवार पांच लुटेरों ने कत्थूनंगल इलाके में एचडीएफसी बैंक में घुसकर स्टाफ को पिस्तौल के बल पर पहले बंधक बनाया और फिर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान बैंक से 24 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के समय लुटेरों ने बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ले ली और फिर फरार हो गए। ये आरोपी तरनतारन जिले के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें