फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Loan Fraud: केसीसीबी बीओडी में भी गया था लोन मामला, विजिलेंस जांच में खुलासा

Mon, 24 Feb 2025 12:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 आरोपी बैंस को लोन देने का मामला कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में भी गया था। यहां पर चर्चा होने के बाद लोन दिया गया।
विज्ञापन
बैंक लोन गड़बड़झाला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केसीसीबी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की लोन धोखाधड़ी मामले में विजिलेंस जांच में एक और खुलासा हुआ है। आरोपी बैंस को लोन देने का मामला कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में भी गया था। यहां पर चर्चा होने के बाद लोन दिया गया। ऐसे में अब विजिलेंस पूर्व निदेशक मंडल के सदस्यों से भी पूछताछ करेगी। जांच को आगे बढ़ाने के लिए विजिलेंस इन सदस्यों को बारी-बारी पूछताछ के लिए बुलाने जा रही है।

विज्ञापन


बैंक के एमडी और अन्य अधिकारियों से भी इस मामले में पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी आरोपी बैंस अंतरिम जमानत पर चल रहा है।दरअसल पूर्व सरकार के कार्यकाल में लोन का आवंटन हुआ है। बैंस से हुई पूछताछ में जांच को आगे बढ़ाने के लिए विजिलेंस को कई अहम सबूत मिले हैं। निदेशक मंडल के सदस्यों के बाद बैंक के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया जाना है।

विज्ञापन

आयकर विभाग, आरबीआई नाबार्ड को दी जानकारी
पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस की ओर से दर्ज मामले की जानकारी नाबार्ड, आयकर विभाग, आरबीआई को दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि मैसर्स हिमालय स्नो विलेज और होटल लेक पैलेस के मालिक बैंस पर आरोप है कि उसने बैंक स्टाफ से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से लोन ले लिया। 
    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें