एआईबीओसी के प्रदेश सचिव और यूएफबीयू के संयोजक गोपाल शर्मा और यूएफबीयू के सह संयोजक प्रेम वर्मा ने बताया कि राजधानी शिमला में उपायुक्त दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के कई फैसलों का विरोध किया। प्रदर्शन में विभिन्न बैंक यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये हैं मुख्य मांगें
वेतन वृद्धि का समझौता तुरंत लागू किया जाए
वेतन में समुचित बढ़ोतरी की जाए
द्विपक्षीय समझौते में सभी वर्ग के अधिकारियों कोे वेतन वृद्धि दी जाए