फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन बंद रहेंगे बैंक, अधिकारी-कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Mon, 21 Oct 2019 05:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के विरोध में मंगलवार को देश भर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। मंगलवार को हिमाचल में भी बैंक बंद रहेंगे। बैंक हड़ताल के चलते दिवाली के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कारोबार प्रभावित होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि मंगलवार को राजधानी शिमला सहित सभी जिला मुख्यालयों में बैंक कर्मचारी और अधिकारी प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बैंकों का विलय रोका जाए। जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को बंद किया जाए। खराब ऋण की वसूली सुनिश्चित कर ऋण नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
विज्ञापन


। दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताड़ित न किया जाए। सेवा शुल्क में वृद्धि न की जाए। जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाई जाए। नौकरी एवं नौकरियों की सुरक्षा पर हमले रोके जाएं।

सभी बैंकों में समुचित भर्ती की जाए। फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देश भर में हड़ताल का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें