फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के प्रशिक्षण केंद्र रवाना करने पर रोक

Wed, 18 Mar 2020 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एम राजा राजन ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने एक से 6 नवंबर, 2019 तक हुई भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सेंटर भेजने पर सेना मुख्यालय ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन


वे उम्मीदवार जिनको 20 मार्च से 7 अप्रैल तक ट्रेनिंग सेंटर भेजना था, उन सभी उम्मीदवारों को आगामी आदेश तक ट्रेनिंग सेंटर नहीं भेजा जाएगा। नई तारीख की सूचना उम्मीदवारों को दे दी जाएगी। जिला कुल्लू से भी सेना में कई युवा भर्ती हुए हैं।

पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग पर रोक
जिले में पैराग्लाइडिंग के साथ ब्यास की धारा पर होने वाली रिवर राफ्टिंग पर पर्यटन विभाग ने एहतियातन रोक लगा दी है। इसके अलावा जिले में होने वाली सभी साहसिक गतिविधियों को आगामी आदेश न आने तक बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें