फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: स्कूलों के खेल मैदान में शिक्षकों-गैर शिक्षकों के वाहन पार्क करने पर रोक

Thu, 22 Jun 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशालय के पास प्रदेश के कई स्कूलों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि खेल मैदानों में शिक्षक और गैर शिक्षकों के दिन भर वाहन खड़े रहते हैं। परिसर में भी गाड़ियां खड़ी करने के चलते पैदल आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के खेल मैदान में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के वाहन खड़े करने पर रोक लगा दी गई है। खेल गतिविधियां प्रभावित होने की शिकायतें मिलने पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों परिसर में भी निजी वाहन खड़े करने की मनाही रहेगी। निदेशालय के आदेश नहीं मानने वालों को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी चेताया गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय के पास प्रदेश के कई स्कूलों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि खेल मैदानों में शिक्षक और गैर शिक्षकों के दिन भर वाहन खड़े रहते हैं। परिसर में भी गाड़ियां खड़ी करने के चलते पैदल आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। गाड़ियां खड़ी रहने से विद्यार्थियों को खेल खेलने में परेशानियां हो रही हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए निदेशालय ने शिक्षकों और गैर शिक्षकों के निजी वाहनों को खेल मैदान और परिसर में खड़ा करने पर रोक लगा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें