केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग निर्मला सीता रमण ने यह खुलासा किया है।
एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध करने पर केंद्र सरकार ने चीन को बड़ा झटका दिया है। पड़ोसी देश चीन में बने दुग्ध उत्पादों की भारत में बिक्री पर जून 2017 तक पाबंदी बढ़ा दी गई है। दो दिन पहले केंद्र सरकार ने इसके आदेश जारी किए हैं। बिलासपुर में एक समारोह में शिरकत करने पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग निर्मला सीता रमण ने यह खुलासा किया है।
रोक बढ़ाने के पीछे दलील दी गई है कि चीन के दुग्ध उत्पाद सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। इनमें कई जहरीले रसायन हैं। चीन से आने वाले चावल पर भी केंद्र सरकार की नजर है। दावा किया जा रहा है कि इस चावल को चमकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। चावल में प्लास्टिक का भी इस्तेमाल हो रहा है।