अब तबादले पर अनुबंध कर्मचारियों को यात्रा भत्ता (टीए) भी दिया जाएगा।
- फोटो : Demo Pic
हिमाचल सरकार ने अनुबंध पर तैनात करीब 40 हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब तबादले पर अनुबंध कर्मचारियों को यात्रा भत्ता (टीए) भी दिया जाएगा। लंबी मंत्रणा के बाद सरकार ने इस पर फैसला ले लिया है। वित्त विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इस बारे निर्देश जारी कर दिए हैं।
अनुबंध कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति बनाने के बावजूद पिछले लंबे अरसे से ये लाभ उन्हें नहीं दिया जा रहा था। नए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि अनुबंध कर्मचारियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार जनहित में ट्रांसफर किया जा सकता है। ये तबादले तीन साल बाद हो सकते हैं।