फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cotton Candy: हिमाचल में कॉटन कैंडी बनाने और बेचने पर लगा प्रतिबंध, सैंपल फेल होने के बाद लिया फैसला

Sat, 16 Mar 2024 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश ने कॉटन कैंडी बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कॉटन कैंडी में हानिकारक केमिकल पाया गया है। 
विज्ञापन
कॉटन कैंडी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कॉटन कैंडी बनाने और बेचने पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है। सैंपल फेल होने पर पर यह फैसला लिया गया। सोलन, शिमला, बिलासपुर और अन्य शहरों में इनके सैंपल भरे गए थे। इसमें हानिकारक केमिकल पाया गया है। सोलन में 20 फरवरी को शहर से सात सैंपल भरे थे, जिन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा था। कैंडी में रोडामाइन-बी केमिकल है, जिससे कैंसर हो सकता है। सरकार ने संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिंक, ऑरेंज, पर्पल, येलो, सी ग्रीन, व्हाइट और ग्रीन-पर्पल मिक्स कॉटन कैंडी के सैंपल भरे थे। सूचना थी कि कॉटन कैंडी को गुलाबी रंग देने के लिए रोडामाइन-बी का इस्तेमाल किया जाता है। यह केमिकल सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं रोडामाइन-बी का खाने की वस्तुओं में इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि प्रदेश में कॉटन कैडी बेचने और बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें