फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा में पशु बलि पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Sat, 15 Aug 2015 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा में पशु बलि पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर जिला प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखे हैं। इन पत्रों में जम्मू-कश्मीर से चंबा की सीमा में दाखिल होने वाले यात्रियों को मवेशी न लाने देने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


अगले महीने की शुरुआत से मणिमहेश यात्रा शुरू हो रही है और इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और कठुआ जिले से यात्री मणिमहेश यात्रा पर चंबा पहुंचेंगे। इनमें से ज्यादातर यात्री पैदल सफर करते हैं और इनके साथ भेड़ों के झुंड होते हैं, जिन्हें वे रास्ते में पड़ाव के दौरान बलि के नाम पर काटते हैं।

हिमाचल में धार्मिक आस्था के नाम पर पशु बलि देने पर प्रतिबंध है, जबकि जम्मू-कश्मीर में यह प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन ने यात्रा से करीब 15 दिन पूर्व ही कसरत शुरू कर दी है ताकि जम्मू-कश्मीर से आने वाले मणिमहेश यात्रियों को मवेशियों के साथ निकलने से ही रोका जाए।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से मणिमहेश यात्रियों के जत्थे की कोई सूचना अभी तक जिला प्रशासन या पुलिस को नहीं मिली है। उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में तीन जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे हैं ताकि यात्रियों को पहले ही जागरूक कर दिया जाए।
विज्ञापन


यदि कोई यात्री मवेशी लेकर आता है तो उसे जिले की सीमा में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश में पशु बलि पर पूर्ण प्रतिबंध है और इसका पूरा पालन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें