फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश की वजह से खनन पर रोक, ठेकेदारों को निर्देश जारी

Mon, 02 Jul 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की चेतावनी जारी होते ही उद्योग विभाग ने सूबे में खनन पर रोक लगा दी है। सभी खनन ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मानसून सीजन के दौरान नदी-नालों के किनारे खनन न करें। नदियों व खड्डों के उफान पर आने और भू कटाव की आशंका के चलते विभाग ने खनन पर रोक लगाई है।

विज्ञापन


सूबे के दर्जनों स्थानों पर रेत, बजरी आदि के खनन के लिए उद्योग विभाग की खनन विंग ने पट्टे जारी किए हैं। बीते शनिवार को मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जारी किया है। हर साल खड्डों और नदियों का जलस्तर बढ़ने और लोगों के बहने की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

प्रदेश भू विज्ञानी पुनीत गुलेरिया ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान खनन पर एहतियातन रोक लगाई गई है। सभी जिला भू वैज्ञानिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ठेकेदारों को खनन न करने के लिए निर्देश जारी करें।
विज्ञापन


साथ ही यह भी ध्यान रखें कि रोक के दौरान खनन कार्य न हो। इसके अलावा जिन स्थानों पर भूस्खलन की आशंका ज्यादा है, वहां पत्थर आदि की खदानों में भी खनन नहीं करने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें