फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त होगा बालूगंज-ब्रह्मपुखर-घाघस नेशनल हाईवे, सीएम ने दिए निर्देश

Thu, 29 Oct 2020 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 नवंबर तक बालूगंज-ब्रह्मपुखर-घाघस के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। परवाणू-सोलन फोरलेन को 31 मार्च, कीरतपुर-नेरचैक फोरलेन सड़क को 31 मई तक और टकोली-कुल्लू को आगामी वर्ष 31 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी वर्ष के अंत तक कालका-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत सोलन-कैथलीघाट के कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि राज्य में यात्रियों की सुविधा के लिए उच्च मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाना सुनिश्चित करें। नेरचौक से कुल्लू तक पैचवर्क करें और जोगिंद्रनगर-पठानकोट, बद्दी-नालागढ़ और पिंजौर-नालागढ़ सड़क के उन्नयन कार्य को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का 3डी कार्य पूरा हो चुका है उनका 3जी सर्वेक्षण करें। कैथलीघाट-ढली फोरलेन परियोजना का मुद्दा भी शीघ्र सुलझाएं। उन्होंने कहा कि कुछ विद्युत टावरों के अलावा 17 ढांचों को इस क्षेत्र से हटाने की आवश्यकता है। सोलन-कैथलीघाट क्षेत्र पर उपयुक्त डंपिंग स्थलों को चिह्नित करने के लिए भी कहा गया है। सीएम ने अधिकारियों को इस क्षेत्र से 13 बिजली टावरों को स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मनाली में पुल के निर्माण में देरी पर जताई चिंता 
सीएम ने वन स्वीकृतियों के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने इन फोरलेन को ‘ग्रीन हाईवे’ बनाने के लिए सड़क के किनारे पौधे लगाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने मनाली में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण में देरी पर चिंता व्यक्त की।

मय पर काम पूरा करने का आश्वासन
क्षेत्रीय अधिकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गुरसेवक सिंह सांघा ने राज्य में सभी चार फोरलेन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के बारे में मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है। प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जेसी शर्मा, मुख्य अभियंता भवन शर्मा, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग अरिंदम चौधरी, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अर्चना ठाकुर और अन्य अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें